{"_id":"116-47767","slug":"Nainital-47767-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण तोगड़िया आज हल्द्वानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवीण तोगड़िया आज हल्द्वानी में
Nainital
Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए हल्द्वानी पहुंचेंगे। उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई हैं। उनकी अगवानी में बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रणदीप सिंह पोखरिया यहां पहुंच गए हैं। विहिप के जिला संरक्षक दीवान सिंह फर्त्याल ने बताया कि विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तोगड़िया यहां शांतिनगर भोटिया पड़ाव में उनके आवास पर सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह काशीपुर, रामनगर होते हुए कालाढूंगी आएंगे। कालाढूंगी में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। विहिप जिलाध्यक्ष मोहन चंद्र जोशी ने बताया कि ललित गोस्वामी के नेतृत्व में 200 मोटरसाइकिल सवार उनके स्वागत को पहुंचेंगे।
विज्ञापन