{"_id":"116-44961","slug":"Nainital-44961-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वैराली के पास खाई से दो युवकों के शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वैराली के पास खाई से दो युवकों के शव बरामद
Nainital
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भीमताल/हल्द्वानी। 24 दिनों से लापता गौलापार कालीपुर निवासी दो युवकों के सड़ेगले शव शनिवार को भीमताल-रानीबाग मार्ग स्थित क्वैराली के पास गधेरे (खाई) से बरामद हो गए। शवों के पास ही उनकी लाल रंग की क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली है। पुलिस ने परिजनों को इत्तला कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस के मुताबिक युवकों की मौत खाई में बाइक गिरने से हो सकती है। मामले में जांच शुरू हो गई है।
पुलिस के मुताबिक गौलापार कालीपुर निवासी प्रताप सिंह (35) पुत्र धरम सिंह और निर्मल सिंह (27) पुत्र दीवान सिंह 31 अक्तूबर की सुबह घर से हल्द्वानी के लिए निकले थे। निर्मल को हल्द्वानी में रसोई गैस का सत्यापन कराना था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर दोनों की खोजबीन की गई। कहीं सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने चार नवंबर को चोरगलिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
शनिवार सुबह क्वैराली गांव के योगेश आर्या जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। वहां आ रही बदबू पर उन्होंने इधर उधर देखा तो सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में दो शव दिखाई दिए और पास में ही लाल रंग की क्षतिग्रस्त बाइक (यूए 04 डी 1022) भी पड़ी थी। योगेश आर्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच खाई से शव बरामद होने की खबर आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल से बरामद रसोई गैस के कागजात एवं बाइक से शवों की शिनाख्त निर्मल सिंह और प्रताप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने रसोई गैस की किताब पर दर्ज टेलीफोन नंबरों पर संपर्क कर परिजनों को इसकी सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों शव खाई से बाहर निकाले। दोपहर में प्रताप सिंह के भाई मदन सिंह और निर्मल सिंह मेहरा के भाई नंदन सिंह मेहरा ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। लापता युवकों के शव बरामद होने की सूचना पर चोरगलिया थानाध्यक्ष डीआर वर्मा भी फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। भीमताल थानाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने बताया कि दोनों शव सड़गल चुके हैं। आशंका है कि भीमताल से लौटते वक्त दोनों बाइक समेत खाई में गिर गए होंगे।
विज्ञापन
इनसेट
एक दिन पहले ही मुंबई से घर आया था निर्मल
हल्द्वानी। निर्मल सिंह मुंबई में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था और 30 अक्तूबर को ही मुंबई से घर पहुंचा था। 31 अक्तूबर को अपने पड़ोसी प्रताप के साथ उसकी बाइक में गैस का सत्यापन कराने हल्द्वानी आ गया। एजेंसी कर्मचारियों ने शाम चार बजे आने को कहा। इतने में निर्मल और प्रताप सिंह दिलीप सिंह पुत्र माधो सिंह से मिलने भीमताल चले गए। माधो सिंह भीमताल स्थित पर्यटक आवास गृह (टीआरसी) में कार्यरत है और निर्मल का परिचित है। भीमताल से दोनों करीब साढ़े तीन बजे हल्द्वानी के लिए लौटे। रास्ते में उनके साथ क्या हुआ? पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
इनसेट
प्रताप शादीशुदा और निर्मल था कुंवारा
प्रताप सिंह का चार साल का लड़का और ढाई साल की बेटी है जबकि निर्मल कुंवारा है। दोनों युवकों के शव बरामद होने से गौलापार में मातम छाया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रताप सिंह और निर्मल गहरे दोस्त थे। घटना स्थल से बरामद बाइक प्रताप सिंह की है।
इनसेट
तीन बार खोजबीन को पहुंचे थे परिजन
भीमताल। कालीपुर गौलापार निवासी प्रताप सिंह और निर्मल सिंह के गायब होने के बाद से दोनों के परिजन खासे परेशान थे। प्रताप सिंह के बड़े भाई मदन सिंह ने बताया कि दोनों की काफी खोजबीन की गई। गौलापार के अलावा हल्द्वानी, काठगोदाम, रानीबाग, भीमताल, धानाचूली, पदमपुरी, सातताल, टनकपुर, चकरपुर, खटीमा समेत दिल्ली तक खोजबीन कर चुके थे लेकिन उनका सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह भीमताल पुलिस ने उन्हें क्वैराली के गधेरे में लाल रंग की बाइक और दो शवों के पड़े होने की सूचना दी। मदन सिंह ने बताया कि वह और उनके साथी स्वयं भीमताल-रानीबाग रोड में तीन बार खोजबीन कर चुके थे। लापता होने के बाद से हो दोनों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गए थे, जिससे परिजनों की परेशानी अधिक बढ़ गई थी।
इनसेट
17 अक्तूबर को भी इसी गधेरे में मिला था शव
भीमताल। 17 अक्तूबर को भी इसी गधेरे में एक बाइक सवार का सड़ा लगा शव बरामद हुआ था, जिसकी शिनाख्त ग्राम गजेपुर पोस्ट कुंवरपुर निवासी कैलाश पलड़िया (43) पुत्र भूपाल पलड़िया के रूप में हुई थी। कैलाश भी आठ दिन पहले से अपने घर से लापता था। शव के पास ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक संख्या यूके 04 जे 3361 भी बरामद हुई थी। कैलाश आठ अक्तूबर को घर पर भीमताल जाने की बात कहकर बाइक से निकला था और तभी से वापस नहीं लौटा था। इसी गधेरे में शनिवार को फिर से दो शव मिलने से लोग दहशत में हैं।