फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार-टेंपो की भिड़ंत, छह घायल

कार-टेंपो की भिड़ंत, छह घायल

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Nainital
Nainital Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिल्ली नंबर की कार ने ओवरटेक करने के दौरान रामपुर रोड पर एक कार शोरूम के सामने देवलचौड़ से सवारियां लेकर आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टेंपो सड़क पर राउंड में घूम गया। हादसे में टेंपो चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद रामपुर रोड हाइवे पर ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे लगाकर ट्रैफिक खुलवाया। दो महिला समेत अन्य घायलोें को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि कार सवार युवक नशे में थे। ओवरटेक करने पर कार सवार टेंपो में जा घुसे। पुलिस ने कार चलाने वाले युवक और उसके दोस्त को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि टेंपो यूके04-टीए-2022 को चालक मोहन सिंह बोरा चला रहा था। मोहन रामपुर रोड स्थित सिनेमा घर के पास से सवारियां लेकर बेलबाबा जा रहा था। टेेंपो में मोहन के सगे भाई पूरन सिंह और पूरन की पत्नी पदमा और बेटा अभिषेक समेत अन्य लोग भी बैठे थे। मोहन टेंपो अपनी साइड में चला रहा था। इसी दौरान रुद्रपुर से आ रही दिल्ली नंबर की कार डीएल3सी-एए-8505 ने रांग साइड में जाकर शोरूम के पास टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो बीच सड़क पर घूम गया और उसके परखचे उड़ गए। स्पीड तेज होने से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, कार के बोनट में स्पार्किंग होने से अफरातफरी मची रही। टेंपो में चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और टेंपो में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर टीपीनगर चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी मौके पर पहुंचे और घायलों को अन्य वाहनों से सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed