फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तेंदुए के हमले में बाइक सवार घायल

तेंदुए के हमले में बाइक सवार घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में बाइक सवार घायल
जसपुर। मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ फिर से पतरामपुर क्षेत्र में लौट आई है। मंगलवार की रात नगर से अपने घर बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र का पीछा कर तेंदुए ने पुत्र पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

पतिरामपुर क्षेत्र में फिर से तेंदुए का आतंक व्याप्त हो गया है। मंगलवार देररात 9:30 बजे ग्राम मनोहरपुर निवासी रणजीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह, जसपाल सिंह पुत्र चंदन सिंह दोनों बाइक से घर जा रहे थे। बताया गया कि गन्ना क्रय केंद्र के पास तेंदुए ने पीछा कर बाइक पर पीछे बैठे रणजीत सिंह (26) पर हमला कर दिया और रणजीत सिंह का पैर पर जख्म कर दिया।
विज्ञापन

पिता-पुत्र ने हिम्मत से काम लेते हुए बाइक दौड़ा दी और गांव के पास पहुंचकर शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने रणजीत सिंह की नर्सिंग होम में भर्ती कराया और अधिकारियों को सूचना दी। पतरामपुर वन रेंज के अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ ग्राम भोगपुर तीर्थ नगर के बीच देखा गया था। सोमवार को उसने ग्राम भोगपुर निवासी बाइक सवार साबा सिंह का पीछा कर हमले का प्रयास किया था। वहां खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया था। इस घटना से ग्राम पतरामपुर मनोरथपुरवासी यह मान बैठे थे कि तेंदुआ अब उनके क्षेत्र से चला गया है। इसके बाद बेफिक्र हो गए और इस घटना से ग्राम पतरामपुर में दहशत का माहौल है।

दरोगा सुखबीर सिंह ने बताया कि यह कहना मुश्किल है कि हमला करने वाली मादा तेंदुआ वहीं है, जो भोगपुर तीर्थ नगर में देखी गई थी। कहा कि वनकर्मी घटनास्थल पर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed