फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीएसएनएल ने विंग्स कनेक्शन का टेरिफ प्लान घटाया

बीएसएनएल ने विंग्स कनेक्शन का टेरिफ प्लान घटाया

Sun, 07 Apr 2019 02:19 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Sun, 07 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ने विंग्स कनेक्शन का टेरिफ प्लान घटाया
bsnl broadband
हल्द्वानी। बीएसएनएल ने राज्य सरकारों और संगठनों के कार्मिकों के लिए विंग्स सेवा के टैरिफ प्लान में कटौती की है। अब विंग्स कनेक्शन के लिए 1099 रुपये के बजाय केवल 599 रुपये देने होंगे। जीएसटी अलग से देय होगा।
विज्ञापन

निगम के जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बीएसएनएल के सीएमडी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बीएसएनएल की टैरिफ निर्धारण कमेटी ने इस स्कीम को तात्कालिक प्रभाव से अगले 90 दिनों के लिए प्रचलन में रहने की स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत सरकारी विभागों और उपक्रमों के कार्मिकों के लिए एक बार में पंजीकरण शुल्क के रूप में 1099 रुपये के बजाय 599 रुपये किया गया है जबकि अन्य चार्जेज प्रचलित टैरिफ प्लान के मुताबिक ही रहेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए विंग्स कनेक्शन में एक बार पंजीकरण शुल्क में 20 फीसदी की छूट होगी। निगम के एसडीई हेम चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विंग्स कनेक्शन के रूप में उपभोक्ता को 10 अंकों का एक मोबाइल नंबर दिया जाता है। उपभोक्ता अपने मोबाइल में विंग्स सेवा के लिए एप डाउनलोड करना होता है, जिसके बाद वह इस नंबर पर इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन


बीएसएनएल ने विंग्स कनेक्शन का टैरिफ प्लान घटाया
1099 रुपये के बजाए अब देने होंगे केवल 599 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed