{"_id":"571bc1ce4f1c1ba06e8b6332","slug":"90-percent-of-the-evaluation-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन 90 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन 90 प्रतिशत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। बोर्ड परीक्षाओं की उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग 90 प्रतिशत हो गया है। यह दावा करते हुए बोर्ड सचिव डा. आरडी शर्मा ने कहा कि दो-तीन दिन के भीतर शत प्रतिशत मूल्यांकन हो जाएगा। इसके बाद मई अंतिम स्पताह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा।
परिसर के सचिव डा. शर्मा ने बताया वर्ष 2016 की बोर्ड परीक्षाएं तीन मार्च से शुरू हुई। जिसमें तीन मार्च को इंटरमीडिएट हिंदी तथा चार मार्च को हाईस्कूल में हिंदी का पेपर हुआ। परीक्षाओं के लिये प्रदेश में 1317 केंद्र बनाए गये थे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिये 302667 छात्र छात्राओं ने आवेदन किया था। जिसमें इंटर में 135645 और हाईस्कूल में 167022 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
दो अप्रैल को दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं संपन्न होने के बाद 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य पूर्ण होना था, लेकिन अभी 90 प्रतिशत ही मूल्यांकन हुआ है। बोर्ड के सचिव आरडी शर्मा ने बताया 30 मूल्यांकन केंद्रों में से 20 में कार्य पूर्ण हो गया है। शेष 10 केंद्रों पर दो तीन-दिन के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके लिये बोर्ड अलर्ट है।