फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल की जनता की राय से ही होगा विकास का रोडमैप तैयार

नैनीताल की जनता की राय से ही होगा विकास का रोडमैप तैयार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल की जनता की राय से ही होगा विकास का रोडमैप तैयार
nainital - फोटो : file photo
नैनीताल। नैनी झील संरक्षण, यातायात, पार्किंग व्यवस्था को लेकर किए सर्वे के बाद आईआईटी दिल्ली की ओर से नैनीताल के पंत पार्क में आंकड़ों के साथ प्रदर्शनी लगाई गई है। शुक्रवार से शुरू हुई इस प्रदर्शनी को सतत विकास लक्ष्य नैनीताल नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य विकास कार्यों को लेकर यहां की जनता के विचारों को जानना है। इसके बाद ही विकास का रोडमैप बनाकर सरकार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के प्राध्यापक प्रो. दीपम तिवारी ने बताया कि उनके संस्था द्वारा प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन के निर्देश पर नैनीताल में झील संरक्षण, नालों के उपचार, पार्किंग की संभावनाओं, कूड़े का निस्तारण, पार्किंग प्रबंधन, पाथवे सिस्टम, रिमोट पार्किंग, स्टेशनों, पार्किंग के आधुनिकीकरण की संभावनाओं को लेकर दो वर्षों से सर्वे किया जा रहा था। इस सर्वे के नतीजों को नैनीतालवासियों, प्रशासन के सम्मुख रखने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। बताया कि नैनीताल के सतत विकास, संरक्षण के लिए आईआईटी दिल्ली के सर्वे नतीजों में रायशुमारी के लिए सुझाव पेटिका भी रखी गई है। दो माह तक शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान लोगों से सुझाव लिये जाएंगे। इसके बाद सुझावों पर विचार विमर्श कर विकास कार्यों को लिए अंतिम रिपोर्ट बनाई जाएगी। आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों के सर्वे में झील के जलस्तर, झील की सफाई, कूड़ा निस्तारण, पार्किंग समस्या, यातायात को केंद्र बिंदु बनाया गया था।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों की राय से ही बनेगा विकास का रोडमैप
आईआईटी दिल्ली ने लगाई सतत विकास लक्ष्य नैनीताल की प्रदर्शनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed