फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आईवीआरआई बरेली खोलेगा हाथी की मौत का राज

आईवीआरआई बरेली खोलेगा हाथी की मौत का राज

Fri, 09 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
आईवीआरआई बरेली खोलेगा हाथी की मौत का राज
हल्द्वानी। कालूखेड़ा के जंगल में मृत मिले हाथी के बच्चे के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। वन अधिकारियों का दावा है कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक उसकी मौत आंतों में संक्रमण फैलने से हुई थी हालांकि अभी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हाथी का विसरा जांच के लिए डब्ल्यूआईआई देहरादून और आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है बुधवार को हल्द्वानी वन प्रभाग की छकाता रेंज के अंतर्गत कालूखेड़ा बीट में वन कर्मियों को गश्त के दौरान जंगल में हाथी का बच्चा मरा हुआ मिला था। मौत की सूचना पर रेंजर शालिनी जोशी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। बच्चे की उम्र दो-तीन साल आंकी गई थी। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। इधर बृहस्पतिवार को दो वन्य जीव पशु चिकित्सकों के दल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक जांच में आया है कि आंतों में संक्रमण हो गया था इसकी वजह से मौत हुई थी हालांकि अभी लिखित रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। छकाता रेंजर शालिनी जोशी ने बताया कि हाथी के बच्चे की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है सटीक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed