फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आखिर किसकी शह पर खुलेआम डाला जा रहा जैव चिकित्सीय कचरा

आखिर किसकी शह पर खुलेआम डाला जा रहा जैव चिकित्सीय कचरा

Sat, 21 Oct 2017 01:16 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
आखिर किसकी शह पर खुलेआम डाला जा रहा जैव चिकित्सीय कचरा
garbage shimla
हल्द्वानी। ट्रंचिंग ग्राउंड, गांधी स्कूल के पास सहित कई जगह चोरी छिपे अभी भी जैव चिकित्सीय कचरा डाला जा रहा है। ये कचरा बिना किसी शह के नहीं डाला जा सकता। निगम और जिला प्रशासन हवाई दावे कर रहा है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये हाल तब हैं जब निगम प्रशासन के पास जैव चिकित्सीय कचरे न करने वाले अस्पतालों की पूरी सूची है।
विज्ञापन

हाइकोर्ट ने जैव चिकित्सीय कचरे के निस्तारण का प्रबंधन करने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन को आदेश दिया था। लेकिन उसके बाद भी नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर पल्ला झाड़ रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र से प्रतिदिन पांच क्विंटल जैव चिकित्सीय कचरा निकल रहा है। इसमें से तीन क्विंटल जैव चिकित्सीय कचरे का ही निस्तारण हो रहा है। बाकी दो क्विंटल जैव चिकित्सीय कचरा गांधी स्कूल के पास या ट्रंचिंग ग्राउंड में खपाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने ग्लोबल इंवायरोमेंटल सॉल्यूशन से रिपोर्ट मांगी थी। इसमें पूछा गया था कि निगम क्षेत्र के कितने अस्पताल जैव चिकित्सीय कचरे का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। ग्लोबल की ओर से यह सूची नगर निगम को 16 नवंबर को मिल गई थी। सूची में बताया गया था कि निगम क्षेत्र के 37 अस्पताल ओर 12 डेंटल क्लीनिक जैव चिकित्सीय कचरे का निस्तारण नहीं कर रहे हैं। सूची मिलने के एक माह बाद भी नगर निगम के अधिकारियों ने अस्पतालों को कोई नोटिस नहीं दिया है। इससे साफ है कि नगर निगम प्रशासन हाइकोर्ट के आदेशों की खुलेआम उल्लंघन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नोटिस नगर निगम प्रशासन इन अस्पतालों को भेज चुका है। सोमवार को नगर निगम प्रशासन इन अस्पतालों को अंतिम नोटिस भेजेगा। उसके बाद भी इन अस्पतालों ने जैव चिकित्सीय कचरे का निस्तारण नहीं किया तो इन पर एनजीटी के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। - हरवीर सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी-काठगोदाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed