फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   73 years since World War II, the common values ​​of a martyr's death, the government

73 सालों से द्वितीय विश्वयुद्ध के शहीद की मौत को सामान्य मान रही सरकार

Thu, 02 Mar 2017 01:45 AM IST
अरविंद उपाध्याय
अरविंद उपाध्याय Updated Thu, 02 Mar 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
73 years since World War II, the common values of a martyr's death, the government
rupees
द्वितीय विश्वयुद्ध में शहीद हुए पिथौरागढ़ के राम सिंह की मौत को केंद्र सरकार 73 सालों से सामान्य मानकर विधवा मनुली देवी को मामूली पेंशन दे रही है। जब वीरांगना का भतीजा कागजात लेकर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी के पास पहुंचा तो गड़बड़ी प्रकाश में आई।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के वनकोट गणाईगंगोली निवासी राम सिंह 11 जनवरी  1936 में आजादी से पहले हैदराबाद रेंजीमेंट में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


उस समय कुमाऊं रेंजीमेंट नहीं था। द्वितीय विश्वयुद्ध छिड़ने पर राम सिंह युद्ध करते हुए 24 जुलाई 1944 में शहीद हो गए। उस समय राम सिंह की पत्नी मनुली देवी की उम्र 16 साल की थी। शादी के करीब दो साल बाद मनुली देवी के पति की मौत हो गई। मनुली की कोई संतान नहीं है। उन्हें अब तक सामान्य पेंशन लगभग 17 हजार रुपए मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला में एक पूर्व सैनिक के पेंशन की खबर प्रकाशित होने के बाद मनुली देवी के भतीजे दरपान सिंह जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर बीएस रौतेला के पास कागजात के साथ पहुंचे। मेजर (रि.) ने कागजातों को देखा तो पाया कि राम सिंह द्वितीय विश्व युद्ध में मारे गए थे लेकिन उनकी विधवा को सामान्य पेंशन मिल रही है।

पूछने पर भतीजे ने बताया कि पहले पाकिस्तान के लाहौर से पेंशन बनती थी। आजादी के पास पेंशन अल्मोड़ा की ट्रेजरी से मिलती थी। कुछ साल बाद चंपावत से पेंशन मिली। अब बागेश्वर से पेंशन मिल रही है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शहीद की पत्नी को उदारीकृत पारिवारिक पेंशन मिलनी चाहिए।


चूंकि मनुली देवी वर्तमान समय में 95 साल की हैं। इस कारण पेंशन की रकम वर्तमान समय से कई गुना अधिक होनी चाहिए। जिला सैनिक एवं कल्याण अधिकारी ने बताया कि गड़बड़ी सामने आने के बाद आरबीओ हल्द्वानी को पत्र भेजा गया है। शीघ्र ही न्याय मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed