फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कैलाश यात्रियों का नवां दल पहुंच

कैलाश यात्रियों का नवां दल पहुंच

Sun, 15 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
कैलाश यात्रियों का नवां दल पहुंच
कैलाश मानसरोवर - फोटो : SELF
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 9वां दल दिल्ली से शनिवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम के काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह पहुंचा। यहां केएमवीएन अधिकारियों ने फूलमालाओं से यात्रियों का स्वागत किया। इस दल में 12 महिलाओं समेत 54 यात्री शामिल हैं। दोपहर भोजन के बाद यात्री दल रात्रि विश्राम के लिए भीमताल रवाना हो गया। इस यात्री दल के जनसंपर्क अधिकारी देहरादून के रोशन लाल शर्मा और दिल्ली के रमेश कुमार नेगी हैं। काठगोदाम टीआरसी में कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने यात्रियों का स्वागत किया। यात्रियों में कैलाश दर्शन को लेकर उत्साह दिखा।
विज्ञापन

दल में गुजरात के चंद्रकांत (66) सबसे अधिक और गुजरात के ही विश्वराज सिंह चंद्र सिंह सोलंकी (20) सबसे कम उम्र के यात्री हैं। दल में गुजरात के 14, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के 7-7, महाराष्ट्र के छह, मध्य प्रदेश के पांच, तेलंगाना के चार, दिल्ली के तीन, कर्नाटक के दो, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, केरल, तमिलनाडु और उत्तराखंड के एक-एक यात्री शामिल हैं। यात्री दल का देर शाम भीमताल पहुंचने पर स्वागत करने वालों में प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे, सहायक प्रबंधक दीपक पांडे, शेरी राम, अनीस अहमद, गोविंद, गोकुल आदि थे।
विज्ञापन

भोले ने बुलाया है
हल्द्वानी। महाराष्ट्र के कैलाश यात्री सुशील राठी यात्रा को लेकर बेहद रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि बहुत पहले से कैलाश दर्शन का मन बनाया था। इस बार आवेदन करने पर चयन हो गया। काफी खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह दिन से नींद नहीं आ रही थी
महाराष्ट्र के ही पंकज अग्रवाल ने कहा कि कैलाश यात्रा को लेकर इतना अधिक उत्साह है कि 15 दिन से उन्हें नींद नहीं आ रही थी। कब यात्रा का दिन आए और कब यात्रा पर जाऊं, यही विचार आ रहा था। आज यात्रा पर निकल कर बड़ी खुशी हुई है।

कैलाश के चरणों में रहने की इच्छा
हल्द्वानी। पांचवीं बार यात्रा पर जा रहीं राजस्थान की इंदुबाला राठी ने बताया कि वह 2011, 2012, 2014 और2017 में कैलाश यात्रा कर चुकी हैं। वहां जो आनंद आता है उसे बयां नहीं कर सकते। मैं तो हमेशा वहीं कैलाश के चरणों में रहने की अनुमति चाहती हूं, लेकिन अनुमति ही नहीं मिल रही है।


कैलाश दर्शन की इच्छा है
हल्द्वानी। चेन्नई की उमा माहेश्वरी ने कहा कि वह पहली बार कैलाश यात्रा पर जा रही हैं। कैलाश के बारे में बहुत कुछ सुना है। उनकी इच्छा है कि वह एक बार जरूर कैलाश दर्शन करें। इस बार उनकी यह इच्छा पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed