{"_id":"5b4793284f1c1bb2288b61e7","slug":"71531417384-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत के छह खिलाड़ियों ने जीती ताइक्वांडो की ब्लैक बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत के छह खिलाड़ियों ने जीती ताइक्वांडो की ब्लैक बेल्ट
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के छह ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट जीती हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक समारोह में विजेता खिलाड़ियों को वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन साउथ कोरिया की तरफ से जारी किए गए ब्लैक बेल्ट और प्रमाण पत्र दिए गए। वरिष्ठ प्रशिक्षक और ब्लैक बेल्ट छठी डान नरेश तलरेजा ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र बांटे। इस दौरान जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय भी मौजूद थे।
आर्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक समारोह में ताइक्वांडो की ब्लैक बेल्ट विजेता खिलाड़ी गौरव जोशी, आशीष परिहार, नीरज किरौला, दीपक सिंह, सूरज सिंह नागरकोटी, रुस्तम कुमार को सम्मानित किया गया। कहा कि सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
अल्मोड़ा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने भी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की और ताइक्वांडो को आत्मरक्षा का बेहतरीन माध्यम बताया। मुख्य प्रशिक्षक सचिव नरेश कुमार तलरेजा ने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रदान की और प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान पूरन सिंह बिष्ट, सैम स्मिथ, बृजेश जोशी, हेम जोशी आदि भी मौजूद थे।