फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कूडे़ के ढेर में बदल रही है हल्द्वानी

कूडे़ के ढेर में बदल रही है हल्द्वानी

Tue, 05 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
कूडे़ के ढेर में बदल रही है हल्द्वानी
kuda
हल्द्वानी। शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर और ट्रंचिंग मैदान का आकार बढ़ता ही जा रहा है। पर्यावरण शुद्ध करने को लेकर चिंता जताई जा रही है लेकिन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कूड़ा, पॉलीथिन के निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक शहर में रोजाना 8-9 टन कूड़ा निकलता है। इस कूड़े में 80-85 फीसदी से ज्यादा पर्यावरण को 100 साल तक नुकसान पहुंचाने वाली पॉलीथिन होती है। यानी हर रोज 6.5-7 टन पॉलीथिन निकल रही है। इस कूड़े और पॉलीथिन के निस्तारण के लिए कहीं कोई इंतजाम नहीं है। नगर निगम के पास जैविक और अजैविक कूड़ा अलग करने के लिए श्रम और संसाधनों की कमी है हालांकि अभी दो अलग अलग रंग के कूड़ा दान वितरित किए गए है ताकि कूड़ा उठान से ही कूड़ा अलग हो सके। बाद में गाड़ी से ट्रंचिंग मैदान में फेंकने पर कूड़ा फिर मिल जाता है।
विज्ञापन


नगर निगम समय समय पर पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाता रहता है। दो सालों में नगर निगम ने 39.85 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। तकरीबन 25 क्विंटल से ज्यादा की पॉलीथिन जब्त की है और 400 से ज्यादा का चालान किया है। फिर भी चोरी छिपे फड़, खोखे, रेस्टोरेंट में पॉलीथिन बिकती मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने गौला पार में कूड़ा प्रबंधन संयंत्र के लिए वन भूमि हस्तांतरण की फाइल दून में अटकी हुई है। भारत सरकार ने भूमि हस्तांतरण की विधिवत मंजूरी दे दी है लेकिन शर्त की 1,000 पेड़ और उनके 10 साल के रख रखाव का भुगतान नगर निगम करेगा। निगम ने इस बाबत तकरीबन 15 लाख रुपये जमा किए हैं। अब सिर्फ देहरादून से रिपोर्ट लगना बाकी है।



09 टन कूड़ा निकलता है रोजाना, इस कूड़े में करीब सात टन होती है पॉलीथिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed