फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वन मंत्रालय करेगा सीए कंपनी पर मेहरबानी की जांच

वन मंत्रालय करेगा सीए कंपनी पर मेहरबानी की जांच

Wed, 14 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
वन मंत्रालय करेगा सीए कंपनी पर मेहरबानी की जांच
हल्द्वानी। वन विकास निगम की जीएसटी सलाहकार सीए कंपनी पर मेहरबानी की जांच अब वन मंत्रालय कराएगा। वित्त मंत्रालय ने इस मामले को संबंधित वन मंत्रालय की ओर सरका दिया है।
विज्ञापन

वन निगम ने एक जुलाई 2017 को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने जीएसटी के लिए सलाहकार सीए कंपनी की तैनाती के लिए कोटेशन मांगी थी। एक जुलाई को तीन कंपनियों जीजे निगम एंड कंपनी लखनऊ, गुरप्रीत सिंह एंड कंपनी देहरादून, अवनीश के रस्तोगी एंड एसोसिएट्स लखनऊ का तुलनात्मक विवरण बनाया था। इसमें न्यूनतम दरों पर जीजे निगम एंड कंपनी को कार्यादेश जारी किया गया था। सूचना के अधिकार में खुलासा हुआ था कि अवनीश के रस्तोगी एंड एसोसिएट्स लखनऊ ने आठ अगस्त 2017 को कोटेशन वन निगम को दी थी। इससे साफ हो गया था कि मानक ताक पर रख कर चहेती कंपनी को ठेका दिया गया। यह भी सामने आया कि इस कंपनी को खसा फायदा भी पहुंचाया गया। अब इस मामले को वित्त मंत्रालय ने संज्ञान में ले लिया है। वित्त मंत्रालय ने इस प्रकरण की जांच के लिए वन मंत्रालय से कहा है। वन मंत्री हरक सिंह रावत दो दिनों बाद दिल्ली से लौटेंगे इसके बाद वन मंत्री रावत से वार्ता कर जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन


वन मंत्री हरक सिंह रावत के दिल्ली से लौटने पर इस प्रकरण पर मंथन किया जाएगा। तभी जांच कमेटी गठित कर जांच कराई जाएगी।
- प्रकाश पंत, वित्त मंत्री देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed