फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करें : माहरा

छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करें : माहरा

Wed, 07 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करें : माहरा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इंफीनिटी साइंस लैब की ओर से यहां कैंट इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने सफल वैज्ञानिकों के भी उदाहरण दिए। रानीखेत शहर में साइंस लैब स्थापित करने की जरूरत पर भी विधायक ने जोर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को तमाम मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान की बारीकियां समझाई गईं। शिक्षकों से इन प्रयोगों के बारे में छात्र छात्राओं को समझाने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने विज्ञान के तमाम मॉडलों के बारे में बताया। प्रयोग के माध्यम से बताया गया कि कैसे स्टीमर का संचालन किया जाता है और कैसे हवाई जहाज उड़ान भरता है। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बच्चों में प्रयोगों को लेकर खासी उत्सुकता भी देखी गई। पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पपने ने बताया कि शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए लैब की तरफ से इस तरह के प्रयास चल रहे हैं। प्रदर्शनी में पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


विधायक करन माहरा ने विज्ञान को समझने के लिए इस तरह के प्रयासों को जरूरी बताया। कैंट बोर्ड की सीईओ ज्योति कपूर ने कहा कि प्रयोगों से ही किताबी ज्ञान की परिकल्पना धरातल पर उतरेगी। संचालन जिला पंचायत सदस्य अमित पांडे ने किया। कार्यक्रम में बीईओ एचआर राजन, प्रधानाचार्य एलएम आर्या, लक्ष्मी दत्त फुलारा, प्रकाश पपने, सोन1 सिद्दीकी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed