{"_id":"5a737da34f1c1ba3268b7db2","slug":"71517518243-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी एक लाख लोग वंचित है गैस कनेक्\nशन से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी एक लाख लोग वंचित है गैस कनेक् शन से
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। उज्ज्वला योजना शुरू होने के बाद भी अभी कुमाऊं में लगभग एक लाख से अधिक लोग गैस कनेक्शन से वंचित हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने आम बजट में आठ करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है।
गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई 2016 से उज्ज्वला योजना शुरू की थी। पहले चरण में पांच करोड़ गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। भरोसेमंद सूत्र के अनुसार अल्मोड़ा में 37,641, पिथौरागढ़ में 12,450, बागेश्वर में 11,899, चंपावत में 12,025 और ऊधमसिंह नगर में 30,995 लोग गैस कनेक्शन से वंचित हैं, जबकि नैनीताल में शतप्रतिशत लोगों के पास गैस कनेक्शन हैं। पांच जिलों में लगभग 1,05,010 परिवारों में गैस कनेक्शन नहीं है। बृहस्पतिवार को आम बजट में वित्त मंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत आठ करोड़ गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। लगभग एक लाख से अधिक वंचितों में पात्र महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जाएगा। साथ ही अन्य पात्र महिलाओं को चिह्नित कर उनको भी कनेक्शन दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने आठ करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन देने का किया है वादा
उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क दिए जा रहे हैं कनेक्शन