फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नलकूप खंड के कई ट्यूबवेल खराब, लोग परेशान

नलकूप खंड के कई ट्यूबवेल खराब, लोग परेशान

Sun, 17 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
नलकूप खंड के कई ट्यूबवेल खराब, लोग परेशान
हल्द्वानी। गौलापार, गोरापड़ाव इलाके में नलकूप खंड के कई नलकूप खराब हैं। नलकूपों के खराब होने से लोगों के सामने पेयजल के साथ ही सिंचाई की भी समस्या खड़ी हो गई है। क्षेत्रवासी नलकूपों को ठीक करने के लिए कई बार नलकूप खंड के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। जल्द नलकूप ठीक न करने पर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गौलापार के प्रकाश सिंह बिष्ट, बालम बिष्ट ने बताया कि नौ महीने से जीतपुर रैक्वाल स्थित एचजी 212 नलकूप का गेट वॉल्व खराब है। पानी नहीं मिल रहा है। खेड़ा का नलकूप भी खराब है। जीतपुर रैक्वाल में बने ओवरहेड टैंक से पेयजल सप्लाई नहीं की गई है। प्रकाश बिष्ट ने बताया कि नलकूप खंड के जेई रविंद्र सिंह नैनवाल ने दो दिन के भीतर नलकूप की मरम्मत करने का आश्वासन दिया है। हल्दूचौड़ दौलिया की प्रधान राधा कैलाश भट्ट ने बताया कि दौलिया स्थित नलकूप 173 एचजी, देवरामपुर स्थित 101 एचजी, हल्दूचौड़ स्थित 156 एचजी, 10 एचजी हल्दूचौड़ दौलिया, 48 एचजी दुम्का बंगर बच्चीधर्मा नलकूप लीक कर रहे हैं। इनका 50 फीसदी पानी व्यर्थ जा रहा है, लेकिन नलकूपों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। शिकायत के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


विभाग के सभी नलकूप चालू हालत में हैं। जीतपुर रैक्वाल में नौ महीने से नलकूप खराब होने की बात गलत है। कोई भी नलकूप एक महीने से अधिक समय तक खराब नहीं रहता। उनकी समय पर मरम्मत की जाती है। नलकूप खराब होते रहते हैं और उनकी मरम्मत की जाती है। यह एक सतत प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीसी सनवाल
अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed