फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   13 साल बाद भी नहीं बन सकी कालिका-दलमोटी सड़क

13 साल बाद भी नहीं बन सकी कालिका-दलमोटी सड़क

Wed, 29 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
13 साल बाद भी नहीं बन सकी कालिका-दलमोटी सड़क
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के विकास में सड़कों की भूमिका अहम मानी जाती है। महकमे की घोर उपेक्षा के चलते तहसील के कई सुदूरवर्ती गांव आज तक मोटर मार्ग से नहीं जुड़ सके हैं, जबकि इन स्थानों के लिए सड़कें लंबे समय से स्वीकृत भी हैं। दलमोटी, भैंसोली और सिमोली गांव के लिए 13 साल पहले स्वीकृत कालिका-दलमोटी मार्ग भी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो सका है। मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। बीमार को सड़क तक लाने में पसीने छूट जाते हैं। सब्जी उत्पादन के लिए भी यह क्षेत्र मशहूर है।
विज्ञापन


दलमोटी, बटुलिया, भैंसोली, सिमोली, टनवानी आदि गांवों को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए 2004 में कालिका-दलमोटी के आठ किमी मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली थी। ग्रामीणों का कहना है कि लोनिवि ने साढ़े पांच किमी मार्ग में कटिंग करके छोड़ दिया है। शेष साढ़े तीन किमी मार्ग का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान गोपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मांग के बाद इन गांवों को जोड़ने के लिए 13 साल पूर्व कालिका से दलमोटी मार्ग स्वीकृत हुआ था, लेकिन अभी तक मार्ग का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लोनिवि ने कालिका से दलमोटी गेस्ट हाउस तक जो कटान किया है, उसके चलते परेशानी अलग हो रही है। नालियों का निर्माण नहीं हुआ है, कलमठ नहीं बनाए गए हैं। बरसात में मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से पट जाता है, यदि शीघ्र मार्ग अस्तित्व में नहीं आया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने इस साल सड़क नहीं बनने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की भी चेतावनी दी थी, उसके बाद भी मोटर मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed