{"_id":"5a07632a4f1c1bc9678bb075","slug":"71510433578-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े जाने पर कह दिया, बच्चों ने चिढ़ाया था तब किया बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े जाने पर कह दिया, बच्चों ने चिढ़ाया था तब किया बखेड़ा
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी प्राथमिक स्कूल में शराब पीकर शिक्षिकाओं और बच्चों से अभद्रता करने वाला युवक शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने अपने बचाव में तर्क दिया कि बच्चों के चिढ़ाने पर उसने बखेड़ा किया था।
मुखानी के थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी मनोज को शनिवार की दोपहर उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसने बयान में कहा कि बच्चों के चिढ़ाने पर वह प्राथमिक स्कूल में आठ नवंबर को बवाल करने के लिए गया था। पुलिस ने उसे शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। मनोज के परिजन भी थाने पर आ गए और माफी मांगने लगे। इस बीच पुलिस ने परिजनों से मनोज की हरकतों के बारे में बताया था। पुलिस ने हिदायत दी कि यदि फिर शिकायत मिली तो पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। इधर अध्यापकों का आरोप है कि मनोज नशे में धुत होकर स्कूल में घुस जाता है। घटना के दिन उसने छात्र छात्राओं को काफी आतंकित किया था। परेशान होकर प्रधानाध्यापक ने मुखानी पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई थी।