{"_id":"5c37a34ebdec2273714841bc","slug":"61547150158-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल मातृ- पितृ तीर्थाटन का पहला दल 17 को रवाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल मातृ- पितृ तीर्थाटन का पहला दल 17 को रवाना होगा
विज्ञापन
old people
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कांग्रेस शासन में बुजुर्गों के लिए शुरू की गई मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना का नाम बदलकर अब दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना हो गया है। उक्त योजना का पहला दल 17 जनवरी को नैनीताल से बागेश्वर, गंगोलीहाट, जागेश्वर के लिए रवाना होगा। डीएम ने परिवहन निगम, पर्यटन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उक्त योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को जागेश्वर, बदरीनाथ, गंगोत्री, नानकमत्ता, रीठा साहिब, कलियर शरीफ, ताड़केश्वर, कालीमठ, गैराड़ गोलू, गंगोलीहाट, महासू देवता, कालिका, ज्वाल्पा की यात्रा कराई जाती है। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस यात्रा का पहला दल 17 जनवरी को सूखाताल नैनीताल से बागेश्वर, गंगोलीहाट, जागेश्वर के लिए रवाना होगा। उन्होंनेे परिवहन निगम के अधिकारियों को तीर्थयात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था कराने, पर्यटन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम सुमन ने बताया कि उक्त बस को नैनीताल स्थित माल रोड में चलाने की अनुमति भी दे दी गई है।
दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन का पहला दल 17 को जाएगा
विज्ञापन
दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन का पहला दल 17 को जाएगा