{"_id":"5b26b0394f1c1bda6e8b88d5","slug":"61529262137-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंता क्षेत्र में युवाओं ने दबोच पांच फेरी व्यावसायी, पुलिस ने छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंता क्षेत्र में युवाओं ने दबोच पांच फेरी व्यावसायी, पुलिस ने छोड़े
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। चोरी की बढ़ती वारदातों से सहमे बिंता क्षेत्र के युवाओं ने बागेश्वर से पहुंचे पांच फेरी व्यापारियों को पकड़ लिया और उनके परिचय पत्र की जांच की। बाद में युवा उन्हें द्वाराहाट थाने ले गए। पुलिस ने बताया कि पांचों व्यापारियों का बागेश्वर में सत्यापन है उनके प्रमाण पत्र भी सही पाए गए, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
मालूम हो कि पूरे क्षेत्र में इन दिनों चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। प्रशासन ने भी पटवारियों को संदिग्ध लोगों के सत्यापन कराने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी बीच बिंता क्षेत्र के युवाओं ने शनिवार को यहां घूम रहे कंबल, चादर और वर्तन व्यापारियों को पकड़ लिया, उनसे कड़ी पूछताछ की गई, बाद में उन्हें थाने ले जाया गया। पांच लोगों में एक दस वर्षीय बालक भी था। पुलिस ने बताया कि सभी का बागेश्वर में सत्यापन किया गया है। युवाओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि संदिग्ध किस्म के लोगों का हर क्षेत्र में सत्यापन कराया जाना जरूरी है। एसआई बृजमोहन भट्ट ने कहा कि ग्रामीण भयभीत हैं, लेकिन उन्हें चोर आने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देनी चाहिए। व्यापारियों का पकड़ने वालों में ललित मोहन कैड़ा, कुंदन नेगी, महेंद्र सिंह नेगी आदि शामिल थे।