{"_id":"5ac292cc4f1c1b99618b523f","slug":"61522701004-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराना चुका नहीं आए, नए में बढ़ गया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराना चुका नहीं आए, नए में बढ़ गया बजट
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
भारतीय करंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। विभिन्न पेंशन योजनाओं में पुरानी बकाएदारी समाज कल्याण विभाग भले ही अदा न कर पाए हो मगर वर्ष 2018-19 के लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समाज कल्याण विभाग में पात्रों की संख्या बढ़ने के साथ ही इस वित्तीय वर्ष में बजट भी बढ़ने की संभावना है।
विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए वर्ष 2017-18 के लिए अभी तक तीन लाख आठ हजार आवेदन आ चुके हैं। अभी वर्ष 2017-18 की छात्रवृत्ति नहीं बंट पाई है। दूसरी ओर वर्ष 2017-18 के लिए प्रदेश में विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को पेंशन देने के लिए 43 करोड़ रुपये की दरकार है। वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग, किसान, परित्यक्त, तीलू रौतेली समेत अन्य पेंशन योजनाओं के लिए 43 करोड़ रुपये की दरकार है। धनराशि मिलने के साथ ही प्रदेश के 6 लाख 50 पात्र इससे लाभान्वित होंगे।
वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 04 लाख 55 हजार लाभार्थियों के लिए वर्ष 2018-19 के लिए 592.90 करोड़, विधवा पेंशन योजना के तहत 01 लाख 52 हजार लाभार्थियों के लिए 202.40 करोड़ और दिव्यांग पेंशन योजना में 70 हजार लाभार्थियों के लिए 88.36 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 06 लाख 77 हजार लाभार्थियों को लाभांवित करने का लक्ष्य रखा गया है। समाज कल्याण निदेशक मेजर योगेंद्र यादव ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभांवित करने के लिए उक्त राशि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ने का अनुमान
समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के किया गया प्रावधान