{"_id":"5aaaa8234f1c1b27088b556d","slug":"61521133603-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस स्व. टोलिया को मिलेगा शौर्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस स्व. टोलिया को मिलेगा शौर्य सम्मान
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। शौर्य सम्मान अभियान ने उत्तराखंड के पहले सूचना आयुक्त आईएएस स्व. आरएस टोलिया को सम्मानित करने का फैसला किया है। स्व. टोलिया को मुनस्यारी में 13 मई को आयोजित समारोह में मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को लोनिवि विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मोहन सिंह गांववासी ने बताया कि प्रशासनिक सेवा और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. टोलिया को सम्मान देने का फैसला लिया गया है। पूर्व नौकरशाह ने राज्य में उत्कृष्ट प्रशासन, सूचना अधिकार के साथ ही पर्यावरण, रोजगार, विकास समेत सामाजिक क्षेत्रों में काफी योगदान दिया है।
उन्होंने कई पुस्तकें लिखी और कई लोगों एवं संगठनों को सामाजिक कार्यों की ओर प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्व. टोलिया को सम्मान उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी। गांववासी ने बताया कि मुनस्यारी में आयोजित कार्यक्रम में स्व. टोलिया की पत्नी मंजुला और परिवार को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अभियान के संयोजक जगत सिंह मर्तोलिया, सह संयोजक शैलेश खर्कवाल आदि थे।