{"_id":"5a70d7f74f1c1b89268b7660","slug":"61517344759-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौड़खता में ट्रैक्टरों के आगे दिखाई दिया बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौड़खता में ट्रैक्टरों के आगे दिखाई दिया बाघ
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बौड़खत्ता में उप खनिज लेने जा रहे ट्रैक्टर ट्रालियों के सामने बाघ आ गया। अचानक बाघ दिखाई देने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने वन अधिकारियों को सूचना दी। टीम के पहुंचने तक बाघ जंगल की ओर चला गया था।
डौली रेंज के जंगलों में बाघ और गुलदार का आतंक कम नहीं हो रहा है। वन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गौला पार और डौली से सटे बौड़खत्ता में पांच-छह ट्रैक्टर ट्राली चालक खनन के लिए नदी की ओर जाते हैं। मंगलवार की सुबह उन्हे जंगल के रास्ते में बाघ खड़ा दिखाई दिया। वहीं बाघ से एक के पीछे एक सभी ट्रैक्टर रुक गए। इस बीच ट्रैक्टर चालकों ने हार्न बजाया तो बाघ जंगल में चला गया। इधर बाघ की सूचना पर डौली रेंजर अनिल जोशी ने सुरक्षा दल को अलर्ट कर दिया है। संवदेनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया तेंदुआ
हल्द्वानी। गौला रेंज में बाघ की तलाश में लगाए ट्रैपिंग कैमरे में पिछले चार दिनों की मानीटरिंग के बाद तेंदुए की फुटेज दिखाई दी है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह लालकुआं में आतंक मचाने वाला गुलदार है या नहीं। वहीं बाघ की तलाश के लिए गौला और डौली रेंज में ट्रैपिंग कैमरों का जाल बिछा दिया गया है।