{"_id":"59b0625f4f1c1be37f8b4790","slug":"61504731743-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में समुद्र में डूब गया कालाढूंगी का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा में समुद्र में डूब गया कालाढूंगी का युवक
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने गोवा गया चकलुआ बिदरामपुर का युवक समुद्र में डूब गया। वह दिल्ली में कंप्यूटर के पार्ट्स की दुकान चलाता था। बुधवार को उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शाम को राजपुरा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
फौजी पुष्कर आर्य का 23 साल का बेटा हिमांशु आर्या रविवार को तीन दोस्तों के साथ गोवा घूमने गया था। समुद्र में नहाते समय वह डूब गया। दोस्तों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया तो दो दिन बाद उसका शव मिल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी गोवा पहुंच गए। बुधवार को शव घर लाया गया। छोटे भाई रोहित, हर्षित और मां बेसुध हो गए। परिजनों ने राजपुरा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया। लोगों का कहना था कि हिमांशु ने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने पैरों पर खड़ा होने का इंतजाम कर लिया था लेकिन वह असमय काल के गाल में समा गया।