फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   60 schemes worth one billion 12 crore 56 lakh will be inaugurated and foundation stone

एक अरब 12 करोड़ 56 लाख की 60 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
60 schemes worth one billion 12 crore 56 lakh will be inaugurated and foundation stone
सीएम त्रिवेंद्र रावत।
नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को भीमताल, नैनीताल और रामनगर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं। मुख्यमंत्री रावत आज एक अरब 12 करोड़, 56 लाख की 60 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री सुबह दस बजे भीमताल में लेक कार्निवाल कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 11:25 बजे वह कैलाखान स्थित हैलीपैड में पहुंचेंगे, जहां से वह कार में कलेक्ट्रेट को रवाना होंगे। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री तृप्ति, सूद एप, टेलीमेडिसिन सेवा, संतुष्टि पोर्टल का शुभारंभ करने के साथ कई योजनाओं का लाकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उसके बाद सीएम फ्लैट्स परिसर में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां से वह सवा दो बजे रामनगर रवाना होंगे, जहां डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट को दुल्हन की तरह सजाया गया
नैनीताल। पहली बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कलेक्ट्रेट आगमन को देखते हुए कलेक्ट्रेट को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जहां एक ओर वाल पेटिंग के बाद कलेक्ट्रेट की दीवारें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं वहीं दूसरी ओर जगह जगह लगाए गए म्यूरल कुमाऊं की संस्कृति की झलक पेश कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप ही मुख्य मंच बनाया गया है। जहां से सीएम सीएम तृप्ति व सूद एप एवं पोर्टल, टेलीमेडिसिन सेवा व संतुष्टि पोर्ट का शुभारंभ करने के साथ ही नैनीताल के लिए 8554 लाख की योजनाओं का लाकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। यहां सीएम का स्वागत छोलिया कलाकार कुमाऊंनी परिवेश में करेंगे। बता दें कि डीएम सविन बंसल की पहल के बाद कलेक्ट्रेट इस नए रूप में नजर आ रहा है। डीएम बंसल ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के बीस टीमों के 90 विद्यार्थियों ने दीवारों में वाल पेटिंग को अंजाम दिया है। प्रत्येक पेंटिंग कुछ न कुछ संदेश दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों नया अनुभव होगा। बंसल ने कहा कि इन बच्चों को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
रामनगर में 12 योजनाओं का लोकार्पण और 27 योजनाओं का शिलान्यास-9545.36 लाख
नैनीताल में 11 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास-8553.92
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed