{"_id":"655839dd045d129399044de4","slug":"588-teachers-left-the-charge-of-principal-in-kumaon-uttarakhand-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराजगी: कुमाऊं में 588 शिक्षकों ने छोड़ा प्रधानाचार्य का प्रभार, क्या ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराजगी: कुमाऊं में 588 शिक्षकों ने छोड़ा प्रधानाचार्य का प्रभार, क्या ये है वजह
Sat, 18 Nov 2023 09:43 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 18 Nov 2023 09:43 AM IST
सार
उत्तराखंड के कुमाऊं में विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन का शिक्षा विभाग पर बड़ा असर पड़ रहा है। संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने पहले खेल महाकुंभ से हाथ खींचे और अब प्रभारी प्रधानाचार्यों का कार्यभार छोड़ दिया है।
विज्ञापन
शिक्षकों ने छोड़ा प्रधानाचार्य का प्रभार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन का शिक्षा विभाग पर बड़ा असर पड़ रहा है। संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने पहले खेल महाकुंभ से हाथ खींचे और अब प्रभारी प्रधानाचार्यों का कार्यभार छोड़ दिया है।
विज्ञापन
इसका असर इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य स्तर से होने वाली व्यवस्थाओं पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग दूसरे विद्यालयों को इन स्कूल का भी जिम्मा दे सकता है। कुमाऊं में 588 वरिष्ठ शिक्षकों ने प्रभारी प्रधानाचार्यों का पदभार छोड़ दिया है।
विज्ञापन
कुमाऊं में शिक्षकों ने छोड़ा प्रभार
ऊधमसिंह नगर 57
चंपावत 91
पिथौरागढ़ 145
अल्मोड़ा 215
नैनीताल 80
कुल 588