{"_id":"699ca9008dfe0cf26b08eced","slug":"55-drug-peddlers-arrested-in-three-and-a-half-months-nainital-news-c-238-1-shld1020-123007-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: साढ़े तीन महीने में नशे के 55 तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: साढ़े तीन महीने में नशे के 55 तस्कर गिरफ्तार
Tue, 24 Feb 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने नवंबर से अब तक 55 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भारी मात्रा में चरस, गांजा और स्मैक बरामद की गई है। नैनीताल पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि नैनीताल पुलिस ने नवंबर से अब तक 55 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें 44 अभियोग दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तारी के दौरान 7.96 किलो चरस, 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलो गांजा और 180 नशे की गोलियां, 24 कैप्सूल और 993 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। संवाद
विज्ञापन