{"_id":"5c12be9f42c7925d182f515b","slug":"51544732319-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन सौ चैनल देखने के लिए देने होंगे 850 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन सौ चैनल देखने के लिए देने होंगे 850 रुपये
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। केबल उपभोक्ताओं को फुल तीन सौ चैनल देखने के लिए हर महीने 850 रुपये खर्च करने होंगे। अभी तक इतने चैनल देखने के लिए 350 रुपये ग्राहक को देने पड़ते थे। अगर उपभोक्ता इतनी राशि खर्च नहीं कर सकता है तो वह पसंद और बजट के आधार पर भी पैकेज ले सकता है। हल्द्वानी डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के अनुसार एचडी चैनलों के प्रमोशन पर छूट मिलती थी, वह खत्म हो गई है। ऐसे में अब ग्राहकों को ज्यादा कीमत देनी होगी। न्यूनतम 130 रुपये को केबल पर खर्च करने होंगे।
हल्द्वानी डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हेमंत जोशी के अनुसार टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी आफ इंडिया के 29 दिसंबर से नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इसके बाद उपभोेक्ता को न्यूनतम 130 रुपये के बेसिक चैनल के लिए राशि देनी होगी। इसमें 100 तक फ्री टू एयर चैनल मिलेंगे। जोशी के अनुसार अभी तक 350 रुपये देने पर फुल जिसमें करीब 300 तक चैनल आते थे, देखने को मिलते थे। अब इन्हीं चैनलों के लिए नई व्यवस्था के तहत 850 रुपये तक देने होंगे। अगर उपभोक्ता पसंद और बजट के हिसाब से चैनल देखना चाहते हैं तो वह भी विकल्प है। बेसिक चैनल पैकेज के साथ चैनल 50 पैसे से लेकर एचडी चैनल 19 रुपये तक हैं। इसके आधार पर वह पैकेज ले सकते हैं। इसमें करीब 250, 300 रुपये जैसे अलग-अलग पैकेज का विकल्प होंगे। मौजूदा समय में कुमाऊं में करीब 175 ऑपरेटर और पौने दो लाख केबिल उपभोक्ता हैं।
अब तीन सौ चैनल देखने के लिए देने होंगे 850
न्यूनतम 130 का पैकेज लेना होगा अनिवार्य
कुमाऊं में पौने दो लाख केबल उपभोक्ता
केबल के साथ इंटरनेट की सुविधा
हल्द्वानी। हल्द्वानी डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली की तर्ज पर केबल के साथ इंटरनेट की सुविधा देना शुरू कर दिया है। संस्था निदेशक हेमंत जोशी के अनुसार 400 उपभोक्ताओं को यह सुविधा देना शुरू कर दी गई है। इसमें हाई स्पीड इंटरनेट के अलग-अलग पैकेज भी उपभोक्ता को दिया जा रहा है। उपभोक्ता केबल टीवी के साथ इंटरनेट की सुविधा ले सकता है।