{"_id":"5b4fa9114f1c1b39748b5b96","slug":"51531947281-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल रोड से शुरू होगा अतिक्रमण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल रोड से शुरू होगा अतिक्रमण अभियान
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इस बार अतिक्रमण हटाने की शुरूआत बड़े अतिक्रमणकारियों से होगी। नैनीताल रोड से अभियान शुरू करते हुए बारी-बारी से मुख्य सड़कों और बाजार से अतिक्रमण हटाएगा। वहीं स्थानीय प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम बृहस्पतिवार से बाजारों में हुए अतिक्रमण की वीडियोग्राफी शुरू करेगा जो अगले चार दिनों तक चलेगी।
मंगलवार को नगर निगम सभागार में प्रशासन, पुलिस और व्यापारी संगठनों के बीच हुई बैठक में 19 से 22 जुलाई तक कारोबार की वीडियोग्राफी करने और 23 जुलाई से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का फैसला लिया गया था। तय हुआ था कि अतिक्रमणकारियों को दो बार चालान करने के बाद तीसरी बार दुकान सील कर दी जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बताया कि सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान के नेतृत्व में बाजारों में वीडियोग्राफी शुरू की जाएगी और इस दौरान मुनादी कर कब्जेधारकों से खुद ही कब्जे हटाने की अपील की जाएगी।
अब गलियों में भी फड़ खोखों का कब्जा
हल्द्वानी। शहर की बाजारों में तो फड़ खोखे वालों का कब्जा है ही अब गलियों में भी फड़ खोखे वाले स्थायी रूप से काबिज होने लगे हैं। यहां सुशीला तिवारी अस्पताल के पास से भीतर की ओर जाने वाली गली कुछ समय पहले तक अतिक्रमण मुक्त थी लेकिन पिछले कुछ ही दिनों में इस गली में आधा दर्जन से अधिक फड़ व खोखे वालों ने स्थायी रूप से फड़ खोखे लगा लिए हैं।