फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नोटबंदी के बाद 25 हजार आयकर दाता बढ़ गए

नोटबंदी के बाद 25 हजार आयकर दाता बढ़ गए

Thu, 09 Nov 2017 02:29 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद 25 हजार आयकर दाता बढ़ गए
income tax
हल्द्वानी। नोटबंदी के बाद आयकर विभाग के अच्छे दिन आ गए। आयकर दाताओं की संख्या में 23 फीसदी और आयकर से मिलने वाली आय में 40-45 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह इजाफा पिछले कई सालों से ज्यादा था।
विज्ञापन

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक नोटबंदी से पूर्व कुमाऊं में कुल 1.05 लाख आयकरदाता थे। वहीं नोटबंदी के बाद से अचानक से आयकर दाताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। महज एक साल में ही आयकर दाताओं की संख्या बढ़ कर 1.30 लाख तक पहुंच गई। सूत्रों की मानें तो एक साल में 25 हजार आयकर दाता बीते पांच सालों में भी नहीं बढ़े थे। वहीं आयकर से मिलने वाली कुल आय में भी जबरदस्त इजाफा हुआ। नोटबंदी के वित्तीय वर्ष 2016-17 के अंत तक आयकर विभाग में कुल 183 करोड़ कर जमा हुआ। जो पिछले वित्तीय वर्ष से करीब 40-45 फीसदी ज्यादा था। हालांकि इस साल आयकर से सिर्फ 205 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


नोटबंदी में 300 से ज्यादा खाते में जमा हुए 25 लाख से अधिक

नोटबंदी के दौरान बैंकों खातों में 25 लाख व इससेे अधिक रकम जमा करने वालों पर आयकर विभाग नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार कुमाऊं में 300 से ज्यादा ऐसे खाते हैं जिनमें 25 लाख से अधिक की रकम जमा की गई है। आयकर विभाग ने इन सभी खाताधारकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद 25 हजार आयकर दाता बढ़े है और आयकर के कुल कलेक्शन में भी 40-45 फीसदी की वृद्धि हुई है। - गगन सूद, अपर आयुक्त आयकर, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed