फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम और पंचायतों में अब आपस में ठनेगी

नगर निगम और पंचायतों में अब आपस में ठनेगी

Thu, 07 Sep 2017 02:32 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम और पंचायतों में अब आपस में ठनेगी
हल्द्वानी। मंत्रिमंडल के एक फैसले ने निकाय चुनाव से ठीक पहले विवाद के बीज भी बो दिए। नगर निगम के विस्तार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने खासा विरोध जताया था। इनका आरोप था कि निगम सीमा विस्तार के नाम पर ग्राम पंचायतों का अस्तित्व ही समाप्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी में ब्यूरो खाम से लेकर अन्य कई इलाकों में शहर का विस्तार हो चुका है। निगम क्षेत्र में न होने के कारण इन क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं से लेकर अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने की जिम्मेदारी पंचायत संस्थाएं ही संभाल रही हैं। नगर निगम की कोशिश है कि इन क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल कर लिया जाए। नगर निगम का तर्क है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद इन क्षेत्रों में निगम को नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था करनी पड़ती है। निगम ने सीमा विस्तार के लिए बाकायदा सर्वे भी शुरू किया हुआ है। दूसरी ओर, पंचायत जन प्रतिनिधि इसके विरोध में हैं। करीब दो माह पूर्व ही इन्होंने निगम सीमा विस्तार का विरोध जताते हुए प्रदर्शन भी किया था। अब ये प्रतिनिधि तालाबंदी तक की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में निगम के सीमा विस्तार पर मुहर लगी तो यह विवाद भी खुलकर सामने आने की सूरत बन गई। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि सीमा विस्तार के नाम पर पंचायतों को खत्म करने की साजिश की जा रही है। सीमा विस्तार में कृषि क्षेत्र को शामिल किया जा रहा है। खेती की उपजाऊ जमीन को कालोनी बनाने वालों को सौंपने के लिए ही यह साजिश की जा रही है। निकाय चुनाव से ठीक पहले हुए इस सीमा विस्तार को चुनाव की राजनीति से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। निगम प्रतिनिधियों का कहना है कि अर्बन क्षेत्र की पंचायतें सत्ता का मोह नहीं छोड़ पा रही हैं। लोग सीमा विस्तार के पक्ष में हैं और विरोध जन प्रतिनिधियों की ओर से जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी के ये गांव बनेंगे नगर निगम का हिस्सा

हीरागढ़ दलीप सिंह, ब्यूरा खाम, ब्यूरा बंदोबस्ती, कोर्ता, बमोरी मल्ली, बमोरी तल्ली बंदोबस्ती, बमोरी तल्ली खाम, विठोरिया नंबर-1, विठोरिया-2, लोहरियासाल मल्ला, तल्ला, चीनपुर, हरीनगर, कुसुमखेड़ा, मुखानी, छडायाल नायक, सुयाल, नयाबाद, जयदेवपुर, हरिपुर, नायक, देवलचौड़ खाम, जीतपुर नेगी, मानपुर पश्चिम, पूर्व, उत्तर, हरिपुर सूखा, हल्द्वानी तल्ली, गौजाजाली उत्तर, बिचली, भगवानपुर जय सिंह, हिम्मतपुर मल्ला, भगवानपुर तल्ला, हिम्मतपुर तल्ला, कमलुवागांजा गौड़, नर सिंह मल्ला, तल्ला, प्रेमपुर लुस्यानी, जौलासाल उर्फ करायल, करायल चतुर सिंह, देवलचौड़ बंदोबस्ती, बेडा पोखरा, धौलाखेड़ा, अर्जुनपुर, हरिपुर तुलाराम, पूर्णानंद, गौजाजाली दक्षिण, खेड़ा, नवाड़ खेड़ा, देवला मल्ला, तल्ला, तल्ला पजाया, कुंवरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed