फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर शनिवार शाम हल्द्वानी आएगा

पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर शनिवार शाम हल्द्वानी आएगा

Sat, 20 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम का पार्थिव शरीर शनिवार शाम हल्द्वानी आएगा
एनडी - फोटो : SELF
हल्द्वानी। विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से शनिवार शाम पांच बजे पंतनगर और फिर वहां से हल्द्वानी लाया जाएगा। हल्द्वानी सर्किट हाउस में रविवार को शव जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर बाद एक बजे राजकीय सम्मान के साथ चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित कई वीवीआईपी के आने की संभावना है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार के अनुसार नई दिल्ली से 20 अक्तूबर की सुबह 11 बजे एयर एंबुलेंस से एनडी तिवारी का पार्थिव शरीर दिल्ली से लखनऊ ले जाया जाएगा। वहां अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर शाम पांच बजे एयर एंबुलेंस से पंतनगर लाया जाएगा। यहां से नैनीताल जिले के अधिकारी शव लेकर सर्किट हाउस आएंगे। रविवार को आम जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी। रूपरेखा को तय करने के लिए जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एडीएम हरबीर सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव एनडी तिवारी के पारिवारिक सदस्य दीपक बल्यूटिया के घर गए। इस दौरान भाजपा सांसद प्रतिनिधि ध्रुव रौतेला भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बैठक के बाद तय किया कि स्वर्गीय तिवारी का अंतिम संस्कार रविवार दिन में एक बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर किया जाएगा। अंतिम संस्कार कराने के लिए ब्राह्मणों की व्यवस्था दीपक बल्यूटिया करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और सांसद ने की बल्यूटिया से बातचीत
भाजपा सांसद के प्रतिनिधि ध्रुव रौतेला ने दीपक बल्यूटिया की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात कराई। मुख्यमंत्री ने दीपक से कहा कि प्रदेश सरकार आपके साथ है। प्रदेश के प्रिय नेता की अंत्येष्टि विधि विधान से की जाएगी। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि वह शनिवार को हल्द्वानी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे टला अंतिम दर्शन का कार्यक्रम स्थल
दीपक बल्यूटिया ने बताया कि अंतिम दर्शन का कार्यक्रम उनके घर पर आयोजित होने वाला था लेकिन इस बीच उनकी ताई की मौैत होने के कारण अंतिम दर्शन का कार्यक्रम सर्किट हाउस में रखा गया। पहाड़ी रीति रिवाज के हिसाब से दो शवों का एक साथ क्रिया कर्म नहीं किया जाता है। इसके चलते यह तब्दीली करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed