{"_id":"5b1066964f1c1b906e8b58ff","slug":"41527801494-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में महिला पर्यटक का अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में महिला पर्यटक का अश्लील वीडियो बनाते पकड़ा
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। होटल के बाथरूम में नहा रही महिला पर्यटक का वीडियो बनाते चालक को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजन आरोपी चालक को लेकर मल्लीताल थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने उसका 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
राजस्थान की महिला पर्यटक बुधवार को मयपरिवार के नैनीताल पहुंची थी और एक होटल में रुकी थी। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को महिला होटल के बाथरूम में नहा रही थी। इसी बीच पड़ोस के कमरे में रुके लखनऊ के पर्यटकों का चालक महिला की नहाते हुए मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। महिला के परिजनों की नजर चालक पर पड़ी तो उन्होंने रंगे हाथों उसे पकड़ लिया।
इसके बाद उसे मल्लीताल थाने ले आए। चालक को साथ लाने वाले लखनऊ के पर्यटक भी थाने पहुंच गए। यहां पुलिस ने चालक से काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उसका 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार पर्यटकों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।