फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एनसीईअारटी किताबों के पक्ष में पंचायत लगाएगी सरकार

एनसीईअारटी किताबों के पक्ष में पंचायत लगाएगी सरकार

Mon, 02 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
एनसीईअारटी किताबों के पक्ष में पंचायत लगाएगी सरकार
किताबें - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। एनसीआरटी किताबों के पक्ष में सरकार शीघ्र ही जनता के बीच पंचायत लगाएगी। मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री भी इस पंचायत में शिरकत करेंगे। पंचायत का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों का दिल जीतना है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने एनसीआरटी की पुस्तकों को प्रत्येक स्कूल में लागू करने के लिए आदेश दिया था। निजी स्कूल के संचालक इस आदेश को लागू करने में विरोध कर रहे हैं। सरकार ने इस मामले में जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। पता चला कि सरकार एनसीआरटी की किताबें के मामले में पंचायत लगाकर बताएगी कि प्राइवेट स्कूलों की किताबें महंगी है। वहीं एनसीआरटी की किताबें सस्ती हैं। इन किताबों को प्रत्येक वर्ष बदला भी नहीं जा सकता है। अन्य बच्चे अलगे साल किताबों को पढ़ सकते हैं। इस नियम से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। इस व्यवस्था से बच्चों के कंधे पर भी कम बोझ पड़ेगा। भाजपा के नेता सुरेश तिवारी का कहना है कि इस मामले में पूर्व सांसद बलराज पासी शीघ्र ही प्रेस कांफ्रेंस कर पंचायत की तिथियों की घोषणा कर सकते हैं। सरकार समझाना चाहती है कि वह जनता पर कम आर्थिक बोझ डालने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed