फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक का सिक्का लेने से मना किया तो होगा मुकदमा

एक का सिक्का लेने से मना किया तो होगा मुकदमा

Sat, 10 Feb 2018 01:59 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
एक का सिक्का लेने से मना किया तो होगा मुकदमा
1 rupee
हल्द्वानी। एक रुपये का छोटा सिक्का न लेना आपको भारी पड़ सकता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

एक रुपये का छोटा सिक्का लेने से कई बार लोग मना कर देते हैं। ग्राहकों से कहा जाता है कि छोटे पैसे पहले ही काफी हैं। ऐसे में लोगों को नोट देना पड़ता है। हालांकि नोट लेकर ग्राहकों को छोटे पैसे जरूर दिए जाते हैं। रिजर्व बैंक ने सिक्का न लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रिजर्व बैंक ने निर्देश दिए हैं कि जो भी एक का छोटा सिक्का नहीं लेगा उसके खिलाफ भारतीय करेंसी का अपमान करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी करेंसी चेस्ट में सिक्का लेने से मना न करें। जिस बैंक में ऐसा मामला सामने आएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


भारतीय करेंसी लेने से कोई मना नहीं कर सकता है। फिर वो सिक्का हो या नोट। बैंक भी सभी ग्राहकों से सिक्के लेती है। दूसरे ग्राहकों का काम न प्रभावित हो इसको देखते हुए सिक्के लिए जाते हैं। अगर कोई पचास हजार या एक लाख के सिक्के लाता है तो बैंक समेत ग्राहकों का काम प्रभावित होगा। ऐसे ग्राहकों से सुविधा के अनुसार सिक्के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

महेंद्र कुमार तड़ागी, समन्वय प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed