{"_id":"59e79ac74f1c1bc9678b6903","slug":"41508350663-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"च्यूरीगाड़ के कसानी तोक में मजदूर का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
च्यूरीगाड़ के कसानी तोक में मजदूर का शव मिला
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लाक के च्यूरीगाड़ के कसानी तोक में एक मजदूर का शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त भीमताल ब्लाक के ढुंगशिल ग्रामसभा निवासी मनोज उप्रेती (40) के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक राजस्व पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
ढुंगशिल ग्रामसभा निवासी मनोज उप्रेती बीते एक साल से च्यूरीगाड़ क्षेत्र में मजदूरी करता था। बुधवार को कसानी तोक में उसका शव बरामद हुआ। तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि मनोज नशे का आदी था और अधिकांश समय नशे में रहता था। अधिक शराब पीने के कारण ही उसकी मौत हुई होगी। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। इधर च्यूरीगाड़ क्षेत्र के पटवारी राजेंद्र सनवाल ने युवक का शव बरामद होेने की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है।