फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   400 birth-death certificates stuck in the corporation due to new software

Nainital News: नए साफ्टवेयर के कारण निगम में अटके 400 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:24 AM IST
विज्ञापन
400 birth-death certificates stuck in the corporation due to new software
हल्द्वानी। केंद्र सरकार की ओर से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए बनाए गए पोर्टल/ वेबसाइट में तकनीकी दिक्कत आ रही है। इस कारण जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के 400 आवेदन अटक गए हैं। वर्ष 2015 के बाद जारी हुए प्रमाण पत्रों में सुधार नहीं हो रहे हैं। नगर निगम ने उप निदेशक रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर पोर्टल/वेबसाइट की कमियों को दूर करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में जन्म-मृत्यु पोर्टल में हुए अपडेशन के काम के बाद इसमें दिक्कतें आना शुरू हो गई हैं। तकनीकी दिक्कतों के कारण इनको स्थानीय स्तर पर सुधारा नहीं जा सकता है। दरअसल प्रमाण पत्र के फॉर्मेट अब तक पोर्टल में मान्य नहीं हो पाए हैं जिस कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। वर्ष 2015 के बाद जारी प्रमाणपत्रों में सुधारीकरण का कार्य नहीं होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, जन्म-मुत्यु प्रमाणपत्र बनाने में 30-40 मिनट का समय लग रहा है। इस कारण सभी लोगों के प्रमाण पत्र एक दिन में जारी नहीं हो पा रहे हैं। हर दिन करीब 80-90 जन्म-मुत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन नगर निगम में आते हैं। नगर निगम के रजिस्ट्रार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने पोर्टल के सरलीकरण और पूर्व में काम कर रहे सीआरएस पोर्टल से जारी वेबसाइट को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में निदेशालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed