फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   32 participated in haldwani queen , final will be on 28

हल्द्वानी क्वीन के ऑडिशन में शामिल हुए 32 प्रतिभागी, 28 को होगा फाइनल राउंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
32 participated in haldwani queen , final will be on 28
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित निजी होटल में अमर उजाला हल्द्वानी क्वीन प्रतियोगिता के ऑडियशन के ?
हल्द्वानी। एसआरवी फिल्म्स प्रस्तुति अमर उजाला ‘हल्द्वानी क्वीन’ के लिए ऑडिशन मंगलवार को होटल क्लार्क इन में हुए। इसमें 32 युवतियों और महिलाओं ने रैंप वॉक कर जलवा बिखेरा। चुने गए प्रतिभागी 28 दिसंबर को फाइनल राउंड में शामिल होंगे।
विज्ञापन

ऑडिशन का शुभारंभ प्रतियोगिता की निर्णायक हिमानी सिजवाली रावत और भूमिका भंडारी अग्रवाल ने रैंप वॉक के साथ किया। ऑडिशन में प्रतिभागियों ने दो कैटेगिरी हल्द्वानी क्वीन (18 से 30 वर्ष) और हल्द्वानी क्वीन क्लासिक (30 वर्ष से अधिक) में प्रतिभाग किया। रैंप पर पहले हल्द्वानी क्वीन की प्रतिभागी उतरीं और इलेक्ट्रो ट्रांस म्यूजिक पर भारी उत्साह के साथ रैंप वॉक किया। इसके बाद हल्द्वानी क्वीन क्लासिक में महिलाओं ने रैंप वॉक किया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्णायकों को बताया कि वह किस तरह हाउस वाइफ होकर भी अपने लिए समय निकालकर धार्मिक, सामाजिक कार्यों में शामिल होती हैं। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को जल्द ही सूचित किया जाएगा। उनकी ग्रूमिंग क्लास 26 और 27 दिसंबर को होगी। ऑडिशन में चयन का आधार रैंप वॉक, इंट्रोेडक्शन और आत्मविश्वास है। इस प्रतियोगिता में सोना चांदी ज्वैलर्स, गोल्डन ग्लोबल फर्नीचर्स, देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग, वीएलसीसी सैलून, लवली पैलेस, एडोनिया, शिवम मॉल, फ्लाईविंग्स, ग्लोबल इंटरप्राइजेज, क्रेजी किचन, नटराज म्यूजिकल, कुमाऊं रेडियो (गिफ्ट पार्टनर) सहयोगी प्रतिष्ठान हैं। प्रतियोगिता में होटल क्लार्क इन ब्ल्यू सफायर वैन्यू पार्टनर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक
ऑडिशन और प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में किमाया फैशन स्टोर एंटरप्रिन्योर हिमानी सिजवाली रावत (मिसेज इंडिया ग्लोब 2019) और एंटरप्रिन्योर भूमिका भंडारी अग्रवाल (मिसेज इंडिया 2015, मिसेज इंडिया विवासियस, इंटरनेशनल कोरियोग्राफर) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed