फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   317 students given scholarships examination of Kumaon

कुमाऊं के 317 छात्रों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा 

Mon, 14 Nov 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 14 Nov 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
317 students given scholarships examination of Kumaon
अतुल माहश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने के बाद खुशी जताते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में रविवार को कुमाऊं से 317 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा एक पाली में पूर्वाह्न 11:30 से 1:30 बजे तक चली। 
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह था। छात्र-छात्राएं निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। सुबह 11 बजे से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया। परीक्षा 11:30 बजे शुरू हुई। सभी छात्र-छात्राओं को सौ प्रश्न डेढ़ घंटे में हल करने थे। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव थे और किसी भी प्रश्न के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं थी। परीक्षा के लिए कुमाऊं से 571 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 254 अनुपस्थित रहे और 317 परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवींद्र रौतेला, महेश जोशी, सौरभ पाटनी आदि थे। 
विज्ञापन


 

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा छूटने के बाद बच्चे जब बाहर निकले तो अभिभावकों ने उनसे प्रश्नों के उत्तर पूछे। छात्र-छात्राओं के साथ आए परिजनों ने सामान्य ज्ञान और गणित से जुड़े प्रश्नों के उत्तर पूछे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed