{"_id":"5b25638f4f1c1bc96b8b688d","slug":"31529176975-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटों में भारी बारशि की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटों में भारी बारशि की संभावना
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगले 24 घंटों में नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के आसार हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र धूल के गुबार से निजात मिलने की बात भी कही है।
धूल के गुबार से लोगों को खासी मुश्किल हो रही है। बारिश के साथ मिट्टी भी गिर रही है। शुक्रवार की रात और शनिवार की तड़के भी बारिश हुई। शनिवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। बादलों के कारण गर्मी और सूर्यदेव की तपिश से राहत रही। हालांकि दोपहर बाद उमस बढ़ गई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सिय रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहे। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी में 11 और नैनीताल में 17.40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।