फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एसएसपी के दौरे के बाद हरकत में आई पुलिस और छावनी परिषद

एसएसपी के दौरे के बाद हरकत में आई पुलिस और छावनी परिषद

Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी के दौरे के बाद हरकत में आई पुलिस और छावनी परिषद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी में नासूर बन चुकी यातायात व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर से कोशिश शुरू कर दी है। यहां कई व्यापारी सड़क तक सामान फैला देते हैं, जिस कारण सड़क सिकुड़ जाती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के निरीक्षण के बाद पुलिस और छावनी परिषद की संयुक्त टीम ने बाजार का मुआयना किया, इस दौरान सड़क तक सामान फैलाने वालों को कड़ी हिदायत दी, आड़े-तिरछे वाहन लगाने वालों को भी नहीं छोड़ा गया। पुलिस ने चेतावनी दी कि दो दिन बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है, लेकिन बाजार की यातायात व्यवस्था बेपटरी है। गत दिवस एसएसपी ने स्वयं बाजार का निरीक्षण किया तो कुछ दुकानदारों की दबंगई देखकर वह दंग रह गईं। उन्होंने बाजार में बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इधर शनिवार को पुलिस और छावनी परिषद की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। दुकानदारों से उन्होंने सामान सड़क पर नहीं फैलाने को कहा। इस दौरान कई रेहड़ी व्यापारियों ने भी सड़क पर रेहड़ियां लगाई थीं, कोतवाल ने उन्हें सख्त लहजे में सड़क छोड़ने के निर्देश दिए। बाजार में आड़े-तिरछे वाहन खड़े करने वालों को फटकार लगाई गई। कहा कि गांधी चौक सहित कई स्थानों पर पार्किंग हैं, वहां वाहन खड़े किए जाएं। अभियान में कोतवाल के अलावा छावनी परिषद के कई अधिकारी और कर्मचारी भी शेामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed