फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अपर सचिव ने एमबीपीजी कालेज का औचक निरीक्षण किया

अपर सचिव ने एमबीपीजी कालेज का औचक निरीक्षण किया

Sun, 17 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
अपर सचिव ने एमबीपीजी कालेज का औचक निरीक्षण किया
हल्द्वानी। अपर सचिव उच्चशिक्षा डॉ. रंजीत सिन्हा ने एमबीपीजी कॉलेज में औचक निरीक्षण किया और साढ़े चार करोड़ से अधिक की लागत से बन रहे लालबहादुर शास्त्री सभागार के निर्माण में खामियों पर राज्य निर्माण निगम के सहायक अभियंता को फटकार लगाई। उन्होंने शासन से स्वीकृत निर्माण स्थल बदलने पर भी नाराजगी जाहिर की। कैरियर काउंसिलिंग सेल का संचालन न होने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने भवन के प्रोजेक्ट की फाइल देखने पर राज्य निर्माण निगम के सहायक अभियंता एनसी जोशी से सवाल किया कि जिस स्थान पर सभागार का निर्माण होना था उसका स्थल क्यों बदला गया, इस पर सहायक अभियंता ने उत्तर दिया कि कालेज प्रशासन के प्रस्ताव पर निर्माण स्थल परिवर्तन किया गया। इस पर अपर सचिव ने नाराजगी जताई। इसके अलावा अपर सचिव ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में खामी होने पर अभियंता को फटकारा। अपर सचिव सिन्हा ने लाइब्रेरी, कैरियर काउंसिलिंग सेल आदि का भी निरीक्षण किया। अपर सचिव ने प्राचार्य से प्राध्यापकों की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने डा. मीरा पांडेय को काशीपुर महाविद्यालय का प्राचार्य के पद पर भेजने की बात कही जिस पर डा. पांडेय ने काशीपुर कालेज स्नातकोत्तर होने की वजह से जाने में असमर्थता जताई। उन्होंने समाज कल्याण की ओर से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए चलने वाली योजनाओं की जानकारी डा. सुरेश टम्टा से ली। प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद से कालेज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अपर सचिव के साथ उच्चशिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक डा. अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अपर सचिव ने शोधार्थियों को भी दिए टिप्स
हल्द्वानी। अपर सचिव डा. रंजीत सिन्हा रिसर्च मेथोडोलाजी कार्यशाला में भी पहुंचे तथा शोधार्थियों को सफलता हासिल करने के टिप्स दिए। उन्होंने शोध प्रक्रिया की मूलभूत आवश्यकता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र में वर्धमान कालेज बिजनौर के प्रोफेसर डा. एससी शुक्ला ने रिपोर्ट राइटिंग के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। द्वितीय सत्र में डा. सुनील कुमार जोशी ने सैंपलिंग के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद, आयोजन सचिव डा. गोविंद पाठक आदि मौजूद थे। अपर सचिव सिन्हा ने उच्चशिक्षा निदेशालय में भी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। राजकीय महिला महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed