फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   30 percent autos and tapes missing from Haldwani

Uttarakhand: हल्द्वानी से 30 प्रतिशत ऑटो और टेपों गायब, RTO और पुलिस की सख्ती का दिखने लगा असर; 44 वाहन सीज

Thu, 01 Aug 2024 01:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 01 Aug 2024 01:25 PM IST
सार

हल्द्वानी में परिवहन विभाग और आरटीओ की ओर से चलाए जा रहे अभियान के चलते शहर से करीब 30 प्रतिशत ऑटो सड़क से गायब हो गए हैं।

विज्ञापन
30 percent autos and tapes missing from Haldwani
हल्द्वानी से 30 प्रतिशत ऑटो और टेपों गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में परिवहन विभाग और आरटीओ की ओर से चलाए जा रहे अभियान के चलते शहर से करीब 30 प्रतिशत ऑटो सड़क से गायब हो गए हैं। बुधवार को हल्द्वानी की सड़कें खाली-खाली नजर आईं। परिवहन विभाग की टीम ने कुल 149 टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा के चालान काटे। टेंपो, ऑटो सहित 44 वाहनों को सीज किया गया। नो पार्किंग में खड़े वाहनों के भी चालान किए।

विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को परिवहन विभाग ने शहर में वृहद चेकिंग अभियान चलाया। आरटीओ प्रवर्तन नंद किशोर ने बताया कि बुधवार को एक आरटीओ, पांच परिवहन कर अधिकारियों को अभियान में लगाया गया। टीम ने बिना फिटनेस 69 वाहन, बिना टैक्स 76, बिना परमिट 25, ओवरलोडिंग में आठ, बिना बीमा 68, बिना डीएल 48, बिना प्रदूषण 28, एक नो पार्किंग में वाहन पार्क करने पर, 12 परमिट से भिन्न मार्ग पर संचालन करने, दो अनधिकृत अल्ट्रेशन, तीन वाहन चालकों का गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर चालान काटा। इसके अतिरिक्त 14 अन्य अभियोगों में वाहनों के चालान किए गए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Rudrapur: शिकायत करने आए भाई-बहन को सिपाही ने जड़ा थप्पड़, एसपी सिटी बोले- उनके संज्ञान में नहीं है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कागज के दौड़ रहा था टेंपो, सीज किया
सीओ नितिन लोहनी के निर्देश पर कोतवाल उमेश मलिक की टीम ने शहर की विभिन्न सड़कों पर अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक टेंपो ऐसा मिला जिसके पास टेंपो के कागज ही नहीं थे। कोतवाल ने इसे सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया। उधर देर रात चले अभियान के दौरान 13 टेंपो चालक पीलीभीत, बदायूं और रामपुर सहित यूपी के मिले। इनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया। साथ ही इन्हें सत्यापन कराने के लिए कहा गया है। इसके अलावा कई टेंपो और ऑटो बिना परमिट इंश्योरेंश के दौड़ते भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed