{"_id":"6ac568eab948337935068ec9","slug":"preparations-underway-to-set-up-a-garbage-dumping-zone-near-the-russian-bypass-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-131231-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रूसी बाइपास के पास कूड़ा डंपिंग जोन बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रूसी बाइपास के पास कूड़ा डंपिंग जोन बनाने की तैयारी
Wed, 07 Oct 2026 03:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जिला एवं पालिका प्रशासन की ओर से शहर के व्यस्ततम स्थल मेट्रोपोल में बने अस्थायी कूड़ा डंपिंग जोन को बंद कर रूसी बाइपास से लगे क्षेत्र में स्थायी डंपिंग जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। जमीन का चिह्नीकरण किया जा चुका है। अब जमीन के स्वामित्व को लेकर वन विभाग एवं राजस्व विभाग की अनापत्ति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि पालिका की ओर से मेट्रोपोल को अस्थायी डंपिंग जोन बनाया गया है। शहर भर का कूड़ा छोटे वाहनों से लाकर यहां एकत्र किया जाता है। यहां से बड़े वाहनों के माध्यम से इसे हल्द्वानी पहुंचाया किया जाता है। सार्वजनिक क्षेत्र में कूड़ा डंपिंग जोन होने के कारण हाईकोर्ट की ओर से इसे अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन, राजस्व, पालिका के संयुक्त निरीक्षण के बाद स्थायी कूड़ा डंपिंग जोन के लिए जमीन की तलाश हुई। जमीन का चयन किया जा चुका है। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि वन विभाग एवं राजस्व विभाग से अनापत्ति लंबित है। इसके बाद पालिका की ओर से इसे विकसित करने की पहल की जाएगी।