फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Preserving Corbett's legacy is essential: Uniyal

कॉर्बेट की विरासत का संरक्षण जरूरी : उनियाल

Wed, 07 Oct 2026 03:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 07 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Preserving Corbett's legacy is essential: Uniyal
फोटो 06 अक्तूबर 05- रामनगर कार्यक्रम में मौजूद वनमंत्री और अधिकारी। स्त्रोत स्वयं।
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से पहली बार रामनगर में आयोजित चार दिवसीय कॉर्बेट साहित्य महोत्सव का मंगलवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में देश-विदेश से पहुंचे साहित्यकारों, वन्यजीव विशेषज्ञों, प्रकृतिविदों, फोटोग्राफरों और पर्यावरणविदों ने सीटीआर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को साहित्य के माध्यम से दुनिया तक पहुंचाने की पहल शुरू की।
विज्ञापन

ग्राम ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट से लगे कोसी नदी के तट पर पहले दिन स्टोरी फ्रॉम अ लिविंग लैंडस्केप थीम के तहत कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कॉर्बेट की विरासत का संरक्षण भविष्य की पीढि़यों के लिए जरूरी है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने कहा कि यह आयोजन भविष्य में सीटीआर की विरासत के संरक्षण का एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन सकता है। इस दौरान मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक नीना ग्रेवाल, पार्क निदेशक डॉ. साकेत बडोला, उपनिदेशक राहुल मिश्रा, डीएफओ ध्रुव मर्ताेलिया, पुनीत तोमर, एसडीओ अंकित बडोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed