{"_id":"5914a2784f1c1b1d688516fa","slug":"29-new-teachers-met-for-kumaon-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं मंडल को मिले 29 नए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं मंडल को मिले 29 नए शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। यहां 29 नए शिक्षकों की तैनाती हो गई है। गढ़वाल मंडल से स्थानांतरित होकर आए 29 गुरुजनों को बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के मंडलीय दफ्तर में काउंसलिंग के बाद नियुक्ति दे दी गई है। उन्हें दूर दराज के स्कूलों में जाना होगा। सभी सहायक अध्यापक एलटी संवर्ग के हैं। सबसे अधिक 11 शिक्षक नैनीताल जिले को मिले हैं।
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) सुषमा सिंह की अध्यक्षता में काउंसलिंग प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चली। सुषमा सिंह के मुताबिक सभी शिक्षकों को दुर्गम के स्कूलों में तैनाती दी गई है। अभिलेखों की गहनता से जांच के बाद ही विद्यालय आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
व्यायाम संवर्ग के तहत 12 और महिला संवर्ग में एक को विद्यालय आवंटित किया है। हिंदी और अंग्रेजी में 4-4, गणित में 6, विज्ञान में 1, कला में 1 शिक्षक को विद्यालय आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
जिलेवार शिक्षकों की नियुक्ति
नैनीताल : दिनेश चंद्र जोशी, सुधा पिनजौला, प्रकाश चंद्र टम्टा, प्रताप सिंह, सुरेश चंद्र कौटिल्य, सरिता, हरीश चंद्र तिवारी, भगवती बिष्ट, गजेंद्र सिंह गुंज्याल, अंजू जोशी और लक्ष्मी बिष्ट।
पिथौरागढ़ : गिरीश चंद्र आर्य, नवीन जोशी, रुचि नेगी और भरत सिंह।
चंपावत : नवीन चंद्र, राजेंद्र कुमार, जीवंती देवी और महिपाल सिंह।
अल्मोड़ा : संगीता आर्या, जगदीश चंद्र जुयाल, नरेंद्र कुमार, देवेश तिवारी, बसंत कुमार टम्टा, वसुधा यादव, आदेश कुमार, आशीष वर्मा और रेखा परासर।
ऊधमसिंह नगर: नीलम रानी।