फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   28 tires of buses jam

28 बसों के पहिये जाम

Sun, 10 May 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Sun, 10 May 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर लाख दावे किए जाते हैं, पर असल सच्चाई क्या है रोडवेज के हाल को देखकर समझा जा सकता है। रोडवेज के हल्द्वानी, काठगोदाम डिपो से लेकर जेएनयूआरएम की बसों का बेड़ा खराब पड़ा है। यात्री परेशान हैं। अब दावा किया जा रहा है कि खराब बसों को दुरुस्त करने के लिए पार्ट्स आदि आ गए हैं, जल्द बसें सड़क पर दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन



रोडवेज अधिकारी यूं तो आय कम होने का रोना रोते रहते हैं, पर जब आय अर्जित करने का समय मसलन पर्यटन सीजन आता है, तो उनकी तैयारी ही आड़े आ जाती है। स्थिति यह है कि जेएनयूआरएम जिसको इंटर सिटी से लेकर दूसरे शहरों तक दौड़ाया जा रहा है, उसमें करीब 12 बसों का बेड़ा ‘बीमार’ पड़ा है।
विज्ञापन


काठगोदाम डिपो के हाल भी कमोबेश ऐसे ही हैं। इस डिपो की 12 बस खराब होकर डिपो में धूल खा रही हैं। बात अगर हल्द्वानी डिपो की करें, तो इसकी स्थिति कुछ बेहतर हैं। इनके बेड़े में करीब चार बसें खराब पड़ी हैं। इसमें से अधिकांश बसों का ब्रेक डाउन होने के कारण पार्ट्स नहीं मिले है। काफी समय से खड़ी इन बसों के बारे में पूछने पर अधिकारी ‘किसने जानकारी’ देने का ही सवाल दाग देते हैं। बहरहाल, अब दावा किया जा रहा है कि पार्ट्स को लेकर सारी दिक्कत दूर हो गई है। आरएम तकनीकी लेखराज के अनुसार जिन कंपनियों का पार्ट्स संबंधी भुगतान लंबित था, उनको भुगतान कर दिया गया है। जल्द पार्ट्स मिल जाएंगे जिसके बाद बसों को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed