फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   25 families of Badripura and new settlement in the shadow of death

हल्द्वानी: मौत के साये में बद्रीपुरा और नई बस्ती के 25 परिवार

Fri, 26 Jul 2019 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
25 families of Badripura and new settlement in the shadow of death
काठगोदाम के समीप बद्रीपुरा और नई बस्ती में कलसिया नाले से कुछ इसी तरह से हो रहा है मकानों की बुनिय?

कलसिया नाले से लगातार हो रहे भू कटाव के कारण काठगोदाम में स्थित बदरीपुरा और नई बस्ती क्षेत्र में 25 से अधिक परिवार मौत के साये में रहने को मजबूर हैं। बुधवार की रात हुई बरसात से जिन आठ लोगों के मकानों की नींव क्षतिग्रस्त हुई दीवारें गिरी, उन्हें मकान खाली करने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं। ऐसे लोगों के लिए जीआईसी में रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। एसडीएम ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से बरसात के दौरान अलर्ट रहने की भी अपील की है।

विज्ञापन


एसडीएम विवेक राय ने नई बस्ती और बद्रीपुरा का भ्रमण कर कलसिया नाले से हो रहे भू कटाव को देखा और बाद में ग्रामीणों के साथ बैठक की। दोपहर बाद राजस्व उपनिरीक्षक दीपक टम्टा ने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। टम्टा ने क्षेत्र में रह रहे लोगों को बरसात के दौरान जानमाल की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 25 से अधिक परिवार किसी न किसी रूप में आपदा के लिहाज से खतरे की जद में हैं। जिन्हें सावधानी बरतने को कहा गया है। बैठक में पार्षद नीमा तिवारी, भुवन चंद्र तिवारी, सफराज, अफसर हुसैन, सायरा बानो, नाजरा बी, संजय सिंह, जीवंती देवी, कमला देवी व सिंचाई विभाग के जेई कैलाश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें अन्यत्र जाने को कहा
शायरा बानो पत्नी शकाल अहमद, सरफराज पुत्र मुख्तयार अहमद, असगर हुसैन पुत्र फजल हुसैन, सुभाष चंद्र पुत्र तारा चंद्र, आयना पत्नी मोहम्मद हुसैन, शाहिद पुत्र शाकिर हुसैन, अकील अहमद पुत्र शाकिर अहमद, चरनजीत पुत्र करतार सिंह।

कटाव रोकने को लोहे का जाल लगाने के निर्देश
एसडीएम विवेक राय ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कलसिया नाले से हो रहे भू कटाव को रोकने के लिए लोहे के जाल लगवाएं। उन्होंने नाले के किनारे खतरे का सबब बने सेमल के पेड़ को कटवाने और बिजली के पोल को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं।

कलसिया लील रहा है एनएच पर बने पुल की बुनियाद
एसडीएम विवेक राय ने काठगोदाम मुख्य रोड में कसलिया नाले पर बने पुल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बरसात में तेज बहाव के कारण नाला पुल की बुनियाद को भी क्षतिग्रस्त कर रहा है। नाले में कई जगह पुल की बुनियाद के अंदर नाले का पानी भरा मिला जबकि कई जगह बुनियाद क्षतिग्रस्त मिली।


मूसलाधार बारिश से गिरा पारा, उमस से मिली राहत
मूसलाधार बारिश से अधिकतम पारा लुढ़क गया है। साथ ही उमस से भी राहत मिली है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार तड़के मूसलाधार बारिश हुई। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.7 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया। बारिश के कारण अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। गौला बैराज पर 158 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed