फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   220 kV line fault came in, without electricity

220केवी लाइन में आया फाल्ट, बिजली गुल 

Thu, 05 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 05 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 भीषण आंधी के कारण बरेली से पंतनगर को आने वाली 220केवी लाइन में फाल्ट आ गया। लाइन में फाल्ट आने के कारण हल्द्वानी की बिजली तीन घंटे तक गुल रही। आंधी थमते ही 132केवी पंतनगर की लाइन से नैनीताल और भवाली की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। 

बरेली 220केवी लाइन से हल्द्वानी को बिजली आपूर्ति होती है। बरेली से पंतनगर और पंतनगर से हल्द्वानी को बिजली सप्लाई की जाती है। बुधवार शाम लगभग साढ़े सात बजे भीषण आंधी के साथ ओलावृष्टि हुई और जमकर बारिश हुई। आंधी के कारण नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी अंधेरे में डूब गए। पंतनगर के एसडीओ राकेश बृजणवाल ने बताया कि 132केवी पंतनगर लाइन से काठगोदाम 132केवी को बिजली आपूर्ति आंधी थमते ही सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन


काठगोदाम 132केवी से नैनीताल और भवाली की आपूर्ति सामान्य कर दी गई। उन्होंने बताया कि बरेली 220केवी लाइन में फाल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त लाइन ऑटो ट्रिप होती है। फाल्ट ठीक होने के बाद एनआरएलडीसी दिल्ली से लखनऊ को कोड दिया जाता है। लखनऊ से मुरादाबाद को कोड मिलता है। मुरादाबाद से बरेेली को कोड मिलने के बाद लाइन सुचारु की जाती है। उन्होंने बताया कि शाम 8.02 मिनट पर फाल्ट आया था और नौ बजे फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 9.05 मिनट पर कमलुवागांजा 220 को आपूर्ति बहाल कर दी गई। 220केवी कमलुवागांजा के अधीक्षण अभियंता पीके भास्कर ने बताया कि पंतनगर से सप्लाई शुरू होने की जानकारी दी गई मगर सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई। कमलुवागांजा में फाल्ट चेक कराया जा रहा है। कमलुवागांजा 220केवी से आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया गया मगर फीडर ब्रेक डाउन में आ गए। रात्रि दस बजे तक हल्द्वानी शहर एवं ग्रामीण अंधेरे में डूबा हुआ था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed